फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं को भी जरूरत है अपने सेहत का ख्याल रखने की, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sun, 06 Jun 2021 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू महिलाओं की तरह ही कामकाजी महिलाओं को भी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार और करियर की जिम्मेदारी निभाते-निभाते कई बार ये खुद के साथ लापरवाही करने लगती हैं। जिसका नतीजा सेहत के खराब होने के साथ ही मोटापे के रूप में भी दिखता है। आजकल जब महामारी के दौर में ज्यादातर ऑफिस घर से काम को वरीयता दे रहे हैं। ऐसे में इन महिलाओं की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर चुराएं और बहुत साधारण से लगने वाली इन चीजों को करें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल की महिलाएं घर से निकलकर कार्यस्थल पर भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। नौकरी हो या खुद का व्यवसाय, ये महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी से बंधी रहती हैं। ऐसे में खुद के लिए वक्त निकालना इनकी सबसे बड़ी चुनौती होती है। जिसका नतीजा होता है कि ये जल्दी ही बीमार पड़ जाती हैं। साथ ही अनहेल्दी खाना और व्यायाम की कमी से ये मोटापे की भी शिकार हो रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि घर-परिवार का ख्याल रखने और काम को अच्छे ढंग से करने के साथ ही वो खुद का भी पूरा ख्याल रखें। इसके लिए कुछ इन बातों का ध्यान बेहद जरूरी है। 

वैसे तो इस महामारी के दौर में बहुत सारे लोगों ऑफिस घर में सिमट कर रह गए हैं। ऐसे में इन कामकाजी महिलाओं के लिए समय निकालना और भी ज्यादा मुश्किल है। लेकिन काम की व्यस्तता के बीच पांच मिनट का समय निकालें। ऑफिस में हो तो लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। और अगर घर से ही काम कर रही हैं। तो दिनभर में एक बार जरूर सीढ़ियों का प्रयोग करें। 

विज्ञापन

पानी पीने की अनदेखी करना स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। जिसका नतीजा ना केवल मोटापा लेकर आता है बल्कि पाचन क्रिया में बाधा और सेहत और सौंदर्य से जुड़ी परेशानियां भी देता है। ऐसे में हर आधे से एक घंटे के बीच में पानी जरूर पीते रहें। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलते रहेंगे और आपको बेवजह मोटापा नहीं घेरेगा। 

समय पर खाना खाना हर महिला के लिए बेहद जरूरी है। जिस तरह से परिवार के अन्य सदस्यों को समय पर नाश्ता और खाना देना आप अपना कर्तव्य समझती हैं। उसी तरह से खुद को भी समय पर ही भोजन दें। साथ ही शाम के समय भूख लगने पर कुछ हेल्दी स्नैक्स का विकल्प अपने पास रखें। बजाय फास्ट-फूड और पैकेज्ड फूड खाने के। ये आपके सेहत पर बहुत असर डालते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें