फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बिटिया ऑक्सीजन सिलेंडर को स्कूटी रख बांट रहीं मरीजों को, पिता की बीमारी के बाद उठाया ये कदम

Tue, 18 May 2021 10:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन
देशभर में जहां कोविड-19 की वजह से आक्सीजन सिलेंडर की कमी हो गई थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की 26 वर्षीय युवती सिलेंडर वाली बिटिया के नाम से मशहूर हो रही है। ये युवती कोरोना वायरस के मरीजों को आक्सीजन सिलेंडर मुफ्त में मुहैया करा रही हैं। 

अर्शी अपने आसपास के क्षेत्र में आक्सीजन के सिलेंडर पहुंचाकर मदद करने का प्रयास करती थी। लेकिन जब उनके पिताजी कोविड-19 से संक्रमित हुए तो अर्शी ने इसे फुल टाइम काम बना लिया। पिता के लिए सिलेंडर का इंतजाम करने में अर्शी को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में उसे एहसास हुआ कि शाहजहांपुर में बहुत सारे ऐसे मरीज हैं जिन्हें आक्सीजन की जरूरत है।

इस काम में अर्शी की मदद उनके दो भाई भी करते हैं। अब तक वो करीब 20 सिलेंडर मुफ्त में बांट चुकी हैं। इस नेक काम की शुरूआत के बारे में अर्शी बताती हैं कि उनके पिता के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में रहने के दौरान आक्सीजन लेवल कम हो गया था। ऐसे में डॉक्टर ने हमें आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए कहा। ऐसे में ऑथारिटी वालों ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वालों को आक्सीजन का सिलेंडर नहीं दिया जाता। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें आक्सीजन का सिलेंडर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें