फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की छात्रा को मिला ये सम्मान, विज्ञान विदुषी बन करेंगी रिसर्च

Tue, 01 Jun 2021 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई देश के 40 विद्यार्थियों को देती है फेलोशिप
भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं सपना यादव
विज्ञापन
एमएमएमयूटी की छात्रा सपना यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई देश के 40 विद्यार्थियों को हर साल फेलोशिप देती है। देशभर के विश्वविद्यालयों में से केवल 40 छात्राओं का चयन विज्ञान विदुषी (भौतिकी) के लिए होता है। इन छात्राओं को इंस्टीट्यूट में तीन से चार हफ्ते के लिए बुलाकर ट्रेनिंग दी जाती है। इस सम्मान को पाने वाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की सपना यादव भी हैं। जो कि मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग में एमएससी की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। 

इस खास फेलोशिप में छात्राओं को संबंधित विषय के देश के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों से मिलने और काम करने का अवसर मिलता है। साथ ही छात्राओं के लिए महिला वैज्ञानिकों के विशेष वाख्यान भी आयोजित कराए जाते हैं। जिससे वे प्रेरणा लेकर मूलभूत विज्ञान में अपने करियर को चुनें। साथ ही छात्राओं को भौतिकी में शोध कैसे करें, इसके लिए विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

इस समय कोविड -19 प्रोटोकॉल को देखते हुए पिछले वर्ष से यह समर स्कूल ऑनलाइन माध्यम से चलाया जा रहा है। बरहज, देवरिया के मूल निवासी शिक्षक डॉ. जय प्रताप यादव की पुत्री सपना इस समय एमएमएमयूटी में एमएससी भौतिकी (प्रथम वर्ष) में अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें