फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग हाथियों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं ये डॉक्टर, फिर से बनाती है चलने लायक

Sun, 16 May 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

थाईलैंड में अक्सर बारुदी सुरंग यानी लैंडमाइंस में हाथी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। हादसे के शिकार इन हाथियों में कई के तो पैर ही खराब हो जाते हैं। जिससे ये चलने-फिरने में असहाय हो जाते हैं। थाईलैंड के दुर्घटनाग्रस्त हाथियों के लिए आस्ट्रेलिया की एक महिला पशु चिकित्सक किसी मसीहा से कम नही है। 

डॉक्टर chloe Buiting नाम की ये महिला पशु चिकित्सक और उनकी टीम ऐसे हाथियों का इलाज कर इन्हें फिर से चलने लायक स्थिति में लाने में मदद करती हैं। इनकी टीम ने तो कई हाथियों के कृत्रिम पैर तक लगाए हैं। थाईलैंड और म्यांमार के बॉर्डर पर होने वाले लैंडमाइंस में कई बार ये हाथी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में ये डॉक्टर इनकी मदद करती है। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर जंगल डॉक्टर नामका पेज भी चलाती हैं। 

चीन के एक ग्रुप से जुड़ीं ये डॉक्टर साल 1993 से ही हाथियों के लिए काम कर रही हैं। जिस ग्रुप से वो जुड़ी हैं उसका नाम है फ्रेंड्स ऑफ एशियन एलिफेंट। जब वो किसी हाथी को किसी कृत्रिम पैर से चलने लायक बना पाती हैं तो वो इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं। बता दें कि ये डॉक्टर केवल हाथी ही नहीं बल्कि दूसरे जानवरों का भी इलाज कर चुकी हैं। जानवरों का शिकार रोकने के लिए उन्हें कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें