पेंटोन को अपनी प्रोम ड्रेस को लियानार्डो द विंसी की ड्रेस जैसा डिजाइन करने का मन था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसकी ये इच्छा अधूरी रह गई। तब उसने ऐसी ड्रेस खुद डिजाइन करने की सोची। पेंटोन ने कोरोना काल पर आधारित ड्रेस बनाने की सोची क्योंकि उसे अंदाजा था कि ये ख्याल किसी के दिमाग में नही आया होगा।
400 घंटे लगाकर उसने ये ड्रेस बनाई है। जिसमें 40 तरह के टेप का इस्तेमाल किया गया है। इस ड्रेस पर पेंटोन ने महामारी के कारण परेशान लोगों की तस्वीर उकेरी है। जिसमें मास्क लगाए डॉक्टर से लेकर लोग और भागते लोग साथ में महामारी से परेशान एक व्यक्ति सिर पर हाथ रखे बैठा है। पेंटोन इस ड्रेस को अपनी क्लासमेट्स से छुपाना चाहती थी लेकिन जब उसकी मां ने बेटी की कलाकारी सोशल मीडिया पर शेयर की तो पूरी दुनिया उसकी इस ड्रेस की तारीफ कर रही है।