Teachers Day 2024 Top Female Teachers Of India: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया जाता है। देशभर में लाखों शिक्षक हैं, लेकिन उन्हीं शिक्षकों में से कुछ चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।
इन शिक्षकों को शिक्षण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरुस्कार दिया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए देश के 50 शीर्ष शिक्षकों का चयन हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इस राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उन शिक्षकों को मान्यता देना है जो भारत में व्यापक शैक्षिक परिदृश्य में अपने छात्रों के जीवन को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं को एक रजत पदक और प्रशंसा प्रमाण पत्र मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शीर्ष 50 शिक्षकों में से 16 महिलाएं हैं जो देश के अलग अलग राज्यों से आती हैं।
आइए जानते हैं टाॅप 16 शिक्षिकाओं के बारे में जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को अवार्ड देने वाली हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 16 शिक्षिकाएं
अविनाशा शर्मा (हरियाणा)
कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड)
सुनीता गोधा (मध्य प्रदेश)
चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा)
द्विति चंद्र साहू (ओडिशा)
डॉ. मिनाक्षी कुमारी (बिहार)
उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर)
सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश)
चारू शर्मा (दिल्ली)
ज्योति पंका (अरुणाचल प्रदेश)
नंदिता चोंगथम (मणिपुर)
डॉ. आशा रानी (झारखंड)
पल्लवी शर्मा (दिल्ली)
चारु मैनी (हरियाणा)