फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में लॉन्च हुए 13 तरह के इलेक्ट्रिक रिक्शा, चलाने वालों में महिलाएं अव्वल

Thu, 24 Sep 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में 13 तरह के ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाई है। इन ऑटो रिक्शा की खासियत इसमें लगे कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस सुविधा है। जिसकी मदद से ये रिक्शा हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। इस ऑटो रिक्शा के साथ ही एक और खास बात है कि इन्हें चलाने के मामले में महिलाएं आगे हैं। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, नोएडा
खास तरह के बनाए गए रिक्शा को एम-ऑटोज का नाम दिया गया है। इन्हें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बनाकर तैयार किया है। 13 तरह के ऑटो रिक्शा को मंजूरी मिली है। तमिलनाडु की ओर से 2019 में एक समझौता किया गया था। जिसमें पेट्रोल वाले ऑटो रिक्शा को बिजली वाले रिक्शा में परिवर्तित करना था। जिसके तहत 21 सितंबर को इसे लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

70 किमी/ घंटा की रफ्तार से चलने वाले इन रिक्शा से प्रदूषण नही होगा और पर्यावरण साफ रहेगा। वैसे बता दें कि देश में कुछ सालों के अंदर महिला ड्राइवरों की संख्या में बढोत्त्तरी हुई है। वहीं इन कैमरे और जीपीएस की सुविधा वाले ऑटो को 30 महिलाओं को प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें