फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ जापान के इतिहास में पहली महिला बनी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पहले भी बना चुकी हैं कीर्तिमान

Sat, 16 May 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

जापान के राष्ट्रीय बैंक बैंक ऑफ जापान में पहली बार एक महिला को एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद दिया गया है। 138 सालों बाद इतिहास रचने वाली ये महिला 55 वर्षीय बैंकर टोकिको शिमिजु हैं। टोकिको शिमिजु 6 सदस्यीय पैनल की सदस्य हैं जो रोजाना के कामों की देखरेख करता है। वर्तमान में टोकिको शिमिजु नागोया शहर के ब्रांच मैनेजर के पद पर काम कर रही हैं। ये पहला मौका नही है जब शिमिजु ने इतिहास रचा है। इससे पहले भी वो साल 2010 में बैंक की पहली महिला मैनेजर चुनी गईं थीं।

विज्ञापन

टोकिको शिमिजु - फोटो : Social Media
बता दें कि शिमिजु ने 1987 में बैंक ऑफ जापान के साथ काम करना शुरू किया था। नौकरी की शुरूआत में वो फाइनेंशियल मार्केट डिविजन और फॉरेन एक्सेचेंज ऑपरेशन में नियु्क्त की गईं थीं। बाद में उन्हें यूरोप के जनरल मैनेजर के तौर पर भी नियुक्त किया गया था। 2016 से 2018 के बीच वो लंदन में बैंक ऑफ जापान की मुख्य प्रतिनिधि के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। बैंक ऑफ जापान के एक्जीक्यूटिव पद के लिए उनका चयन पूरे चार साल के लिए किया गया है। 


 
विज्ञापन

बैंक ऑफ जापान की स्थापना 1882 में हुई थी। इस बैंक के डाटा के मुताबिक यहां पर करीब 47 फीसदी महिलाओं की काम के लिए हिस्सेदारी है। लेकिन ये प्रतिशत ऊंचे पदों पर पहुंचते समय कम हो जाता है। वरिष्ठ प्रबंधकीय पदों पर ये हिस्सेदारी केवल 13 प्रतिशत है। वहीं कानूनी मामलों और पेमेंट सिस्टम, बैंक नोट जैसी सेवाओं में केवल 20 फीसदी ही महिलाएं कार्य करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें