स्तुति कोठारी पेशे से इंजीनियर हैं जो एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम करती थीं। जबकि पति अंकित गूगल में काम करते थे। जिसकी वजह से उन्हें कई जगह शिफ्ट होना पड़ा और इसका असर सबसे ज्यादा स्तुति के बालों की सेहत पर पड़ा।
जिसके बाद उन्होंने रिसर्च किया और पाया कि ज्यादातर हेयर ऑयल में 95 प्रतिशत मिनरल ऑयल या फिर लिक्विड पैराफिन होता है। जो कि बेहद हानिकारक केमिकल है। इससे कैंसर जैसी बीमारी होने का भी खतरा रहता है। रिसर्च के बाद स्तुति ने पाया कि शुद्ध और प्राकृतिक तेल प्रीमियम कैटेगरी में आता है और ये हर किसी की पहुंच में नही होता है। ऐसे में स्तुति और उनके पति ने मिलकर विशकेयर प्रोडक्ट की शुरूआत साल 2018 में की। अपने इस ब्रांड में स्तुति नेचुरल और बिना किसी हानिकारक केमिकल के प्रोडक्ट मुहैया कराती हैं।