Food Delivery Girl: अगर आप आगरा के रहने वाले हैं और आपने ऑनलाइन फूड आर्डर किया है तो हो सकता है कि आपके दरवाजे पर एक फूड डिलीवरी गर्ल खड़ी हो। किसी लड़की को खाना डिलीवरी करते चौंकने की जरूरत नहीं।महिलाएं अब तक डॉक्टर, इंजीनियर और रक्षा विभाग में कार्य कर रही हैं, प्लेन उड़ाने से लेकर ट्रेन पटरी पर दौड़ा रहीं हैं, लेकिन अब महिलाएं लड़कों की तरह की फूड डिलीवरी करने के लिए घर-घर जा रही हैं। आगरा की पहली फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर कार्य करने वाली इस महिला का नाम सपना है। आइए जानते हैं आगरा की फूड डिलीवरी गर्ल सपना के बारे में।
आगरा की फूड डिलीवरी गर्ल सपना
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली सपना ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करती हैं। अभी तक देशभर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम पुरुष करते रहे हैं। घर-दफ्तर में खाना पहुंचाने के लिए लड़के कार्य करते हैं। लेकिन धीरे धीरे इस क्षेत्र में लड़कियां भी काम करने लगी हैं।
सपना का परिचय
सपना गुरुग्राम में अपने पति के साथ रहती थी, जहां वह अपने पति के साथ उनके काम में हाथ बंटाया करती थीं। सपना अपने पति के साथ मिठाई बनाया करती थीं। सपना के तीन बच्चे हैं। सपना और उनके पति मिलकर जो कमाते थे, उससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई व घर का खर्च उठाना मुश्किल होता था। बाद में कोरोना काल आने पर लॉकडाउन लग गया और उनका काम भी बंद हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो सपना ने घर की जिम्मेदारियां उठाने के लिए पति की मदद का फैसला लिया।
फूड डिलीवरी कंपनी में काम
सपना ने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में ऑनलाइन आवेदन कर दिया। कंपनी ने सपना का आवेदन स्वीकार करते हुए फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर नौकरी पर रख लिया। सपना के पति गुरुग्राम में ही मिठाई का काम करते हैं और खुद सपना ने आगरा में फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर जॉइनिंग ली है।
फूड डिलीवरी गर्ल के तौर पर अनुभव
जब वह लोगों का आर्डर लेकर उनके घर जाती हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है। उनकी ड्रेस के कारण लोग समझ जाते हैं कि सपना एक फूड डिलीवरी गर्ल हैं। जो काम लड़कों का माना जाता है, उसे एक लड़की को करता देख अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलती है।