दरअसल, भारत जैसे देशों के परिवेश में पुरुषों को तो बिजनेस के लिए मदद परिवार करता है। लेकिन बात अगर महिलाओं की आती हैं तो वहीं परिवार मदद देने से इंकार कर देता है। लेकिन जागरुक महिलाएं जो व्यवसाय के क्षेत्र में आना चाहती हैं वो जरूर इन स्कीम का लाभ उठाएं।
अन्नपूर्णा योजना जैसी स्कीम के तहत महिलाओं को फूड या केटरिंग के बिजनेस में 50 हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है। इस राशि से वो चाहें तो बिजनेस की शुरूआत के लिए गैस कनेक्शन से लेकर बर्तन खरीदने तक का काम कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर स्त्री शक्ति पैकेज में महिलाओं को किसी बिजनेस में जिसमे वो 50 फीसदी की हिस्सेदारी रखती हैं, उन्हें 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। हालांकि ये योजना और भी व्यापक रूप से काम करती है। जिससे महिलाओं को फायदा होता है। छोटे उद्यमियों को बढा़वा देने के लिए सरकार मुद्रा योजना भी शुरू की है। जिसमे किसी राष्ट्रीय बैंक से 50 हजार से लेकर 50 लाख तक का लोन लिया जा सकता है। ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जिनसे महिला उद्यमी चाहें तो बिजनेस की शुरूआत कर सकती हैं।