फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के गुवाहाटी में चलाई गईं पिंक बसें, महिलाओं के साथ मिलेगी बुजुर्गों को सुविधा

Thu, 14 Jan 2021 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असम के गुवाहाटी में महिलाओं के लिए खास बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। 9 जनवरी से इन बसों को हरी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाई। असम स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की ओर से 25 पिंक बसों का संचालन किया जाएगा। जो ये सुविधाएं मुफ्त में देंगी। केवल गुवाहाटी में चलाई जा रहीं इन बसों में महिलाएं और बुजुर्ग ही यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इन बसों को गुवाहाटी के पांच रूटों पर चलाया जाएगा। इन बसों के चलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस में बैठने वाले यात्रियों की देखभाल की अपील की है। असम की ये राज्य परिवहन निगम की नई बस सेवा राज्य सरकार के कल्याणकारी उपायों को ध्यान में रखकर की गई है। असम की सरकार ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की सुविधा देना हमारा मुख्य कर्तव्य है। 
विज्ञापन

गुवाहाटी में इन पिंक बसों का संचालन यहां की सबसे व्यस्त सड़कों पर चलाने का ऐलान किया गया है। वहीं असम की इस योजना को भविष्य में देश के अन्य राज्यों में भी चलाने की योजना है। जिसे जरूर अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें