फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की बच्ची दो वर्षों से कर रही डल झील की सफाई, अब पाठ्यक्रम में शामिल हुई उसकी कहानी

Mon, 29 Jun 2020 09:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
श्रीनगर की सात वर्षीय बच्ची जन्नत
विज्ञापन

श्रीनगर की डल झील की सफाई के लिए मात्र पांच साल की उम्र से लगी जन्नत की कहानी अब हैदराबाद की किताबों में पढ़ाई जाएगी। जी हां, जन्नत नाम की ये छोटी सी बच्ची पिछले दो साल से डल झील की सफाई में लगी हुई थी। उसके इस कार्य की प्रशंसा वहां के स्थानीय निवासी भी करते हैं। अब उसके इस काम को हैदराबाद ने अपने स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


 

सात साल की बच्ची जन्नत - फोटो : ANI
जन्नत जब महज पांच साल की थी तो अपने बाबा की प्रेरणा से इस काम में लग गई थी। अपने इंटरव्यू में उसने बताया कि ये जो उसका नाम हो रहा है वो बाबा के कारण हो रहा है। साल 2018 में उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वो जाल की मदद से गंदे पानी को साफ करने की कोशिश में लगी थी। कक्षा तीन की छात्रा रोजाना डल झील से पानी की बोतल, प्लास्टिक और दूसरे कचरे को बाहर करने का काम करती है।


 
विज्ञापन

जन्नत के पिता तारिक अहमद को हैदराबाद के स्कूल पाठ्यक्रम में उनकी बेटी के नाम शामिल होने की खबर एक दोस्त के माध्यम से मिली। जिन्होंने फोन पर बताया कि उसकी बेटी का नाम यहां किताबों में पढाया जा रहा है। तब उन्होंने अपने दोस्त को किताब भेजने के लिए कहा। एक वीडियो के जरिए जन्नत हर किसी से डल झील को सुरक्षित और साफ रखने का आग्रह करती दिख रही है। उसने कहा कि डल झील में बहुत सा कचरा है और केवल एक का साफ करना पर्याप्त नही है। हमें जरूरत है इसकी खूबसूरती को बरकरार रखने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें