फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेनिश महिला को भा गई भारतीय संस्कृति, सबको पीछे छोड़ संस्कृत भाषा में पाया स्वर्ण पदक

Thu, 04 Mar 2021 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पेन की मारिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति का मोह विदेशियों को उनकी धरती से खींच कर ले आता है। ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन की एयर होस्टेस मारिया के साथ। उन्हें संस्कृत विषय से इतना प्यार हुआ कि उन्होंने काशी में ही मन रमा लिया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्यविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्पेन की मारिया रूईस ने स्वर्ण पदक पाकर नया इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन साल पहले वाराणसी आईं मारिया ने विश्वविद्यालय के शास्त्री पाठ्यक्रम में दाखिला लिया और पढा़ई की। मारिया स्पेनिश के अलावा हिंदी, इंग्लिश, जर्मन के साथ ही संस्कृत भी अच्छी तरह से बोलना जानती हैं। पेशे से एयर होस्टेस मारिया को संस्कृत के प्रति उत्सुकता थी। इसलिए नौकरी छोड़ सोशल वर्क की पढाई की। फिर गुरुकुल ट्रस्ट में रहकर संस्कृत की जानकारी लेने के बाद विश्वविद्याल में दाखिला लिया। मारिया का मकसद शिक्षक बन समाज तक संस्कृत की विशेषताओं को पहुंचाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें