फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व को नया आयाम दे रही मम्मियों के लिए बनी वेबसाइट ‘मॉमीवाइज’

Sat, 20 Mar 2021 01:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉमीवाइज, एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कि विश्व की कई सारी मम्मियों को जोड़ता है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मां बनना एक अद्भुत अहसास है लेकिन मातृत्व के सौपान पर चढ़ना इतना आसान नहीं होता है। एक महिला जब इस भाव के लिए पूर्णरूप से समर्पित होती हैं तो बहुत कुछ पीछे छूट जाता है जैसे नौकरी, तरक्की, दोस्त इत्यादि। नई मम्मियां जो कि आजकल देश-विदेश में अपने घर- परिवार से दूर नन्ही जान की परवरिश कर रही होती हैं, उन्हें तो ये भी समझाने वाला बड़ा- बुजुर्ग आसपास नहीं होता है कि बच्चे का कौनसा हाव-भाव किस बात का संकेत दे रहा है। ऐसे में मॉमीवाइज एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो विश्व की कई सारी मम्मियों को मातृत्व के सूत्र से जोड़ता है। पढ़िए मॉमीवाइज और इसकी संस्थापक से जुड़ी विस्तृत जानकारी। 

क्या है मॉमीवाइज

मॉमीवाइज मातृत्व का जश्न मनाने वाली एक वेबसाइट है, जहां पर मातृत्व से जुड़े 45 अलग- अलग विभाग हैं जिसमें छोटी से छोटी जानकारी और विशेषज्ञों की सलाह मौजूद है। यह वेबसाइट जहां छोटे बच्चों के लिए पानी के खेल जैसी छोटी क्रिया को भी विस्तृत रूप से बताती है, वहीं माताओं की सेहत और उनके लिए मौजूद रोजगार अवसरों पर भी बात करती है। वेबसाइट की संस्थापक स्वयं सोनिया चावला भी कई सारे ऑनलाइन सेशन में मम्मियों और विशेषज्ञों के साथ शामिल होती हैं। 

ये है सोनिया की कहानी-

सोनिया आम महिलाओं से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने हमेशा काम करने के साथ ही सीखना भी जारी रखा। 2015 में कॉर्पोरेट बॉस होने के साथ ही सोनिया यूट्यूब टूटोरियल्स भी ले रही थीं लेकिन इसी समयकाल में सोनिया के जीवन में मातृत्व ने दस्तक दी। 2018 में मम्मी सोनिया को यह महसूस हुआ कि कॉर्पोरेट नौकरी के साथ वे अपने बच्चे की परवरिश के साथ पूर्ण न्याय नहीं कर सकेंगी इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। 

मातृत्व की मुश्किलों ने दिया मॉमीवाइज को जन्म

एकल परिवार की संस्कृति ने सोनिया को अपने ही घर की बुजुर्ग एवं अनुभवी महिलाओं से दूर कर दिया था। ऐसे में उनके लिए बच्चे की परवरिश आसान नहीं थी। वे दिन-दिनभर शिशु के पालन-पोषण के बारे में जानकारी जुटाती थीं। मातृत्व की मुश्किलों, डिजिटल मार्केटिंग का ज्ञान और कॉर्पोरेट जगत के अनुभवों ने मिलजुलकर ‘मॉमीवाइज’ को आकार दिया। कुछेक पूर्णकालिक कर्मचारियों एवं फ्रीलांसर्स के साथ शुरू हुई इस वेबसाइटों को आज विश्वभर में माताएं बहुत पसंद कर रही हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें