कौन हैं सोमा मंडल
सोमा मंडल भुवनेश्वर की रहने वाली है। जिनका ताल्लुक एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। सोमा के पिता एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट हैं और उनकी ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी डॉक्टर बनें। लेकिन सोमा ने इंजीनियरिंग को चुना और अपना करियर बनाया। सोमा मंडल के पति भी इंजीनियर थे जिनका निधन 2005 में ही हो गया था। फिलहाल सोमा अपने तीन बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। उन्होंने साल 2017 में सेल कंपनी को ज्वॉइन किया था। जिसके बाद से ही वो डायरेक्टर का पद बखूबी निभा रही हैं। सोमा ने इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी राउरकेला से पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद 1984 में सरकारी एल्यूमीनियम कंपनी में ट्रेनी के तौर पर ज्वॉइन किया।
सोमा ने ज्वॉइनिंग के बाद से ही सेल के हर प्लांट्स का दौरा किया। उनका कहना था कि उनका पद संभालनका महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कितना जरूरी है। वो कहती हैं कि वो हर काम करने का साहस रखती हैं जो पुरूष कर सकते हैं।