फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के शौकीन इस कपल ने पहाड़ों के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट से की स्टार्ट अप की शुरूआत

Fri, 02 Apr 2021 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता और उसके पति को ट्रेवलिंग काफी पसंद थी। उत्तराखंड के पहाड़ों की सैर कर इस कपल ने देखा कि यहां के खेतों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या कुछ ज्यादा ही है। ऐसे में इन लोगों ने खेत में उगे ऑर्गेनिक उत्पाद को जानने के बाद स्टार्ट अप शुरू करने का फैसला किया। इस स्टार्ट अप का नाम है पहाड़ी स्टोरी। जहां पर महिलाओं द्वारा उगे हुए ऑर्गेनिक सुपर फूड मिलते हैं। 
विज्ञापन


इस तरह के प्रयोग के जरिए श्वेता और पति प्रवीण लोगों तक केमिकल फ्री प्रोडक्ट पहुंचाते हैं। जिससे ना केवल लोगों को फायदा पहुंचता है बल्कि पहाड़ों की इन महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिल जाते हैं। द पहाड़ी स्टोरी के जरिए पहाड़ की आर्गेनिक खेती लोगों तक पहुंचने लगी। 
इस स्टार्ट अप में ये कपल आर्गेनिक वेलनेस प्रोडक्ट जैसे काढ़ा हल्दी मिक्स और हर्बल ड्रिंक्स को शहरों के उपभोक्ता तक पहुंचा रहे हैं। यहीं नहीं इन पहाड़ी महिलाओं को खेती के नए तरीके भी ये लोग सिखाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें