फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला को मिला क्लासिक मिसेज ग्रैंड यूनिवर्स इंडिया 2021 का अवॉर्ड, अब करेंगी मिसेज ग्रैंड यूनिवर्स पीजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व

Mon, 31 May 2021 10:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल की रहने वाली और आईटी फर्म में कार्यरत शशिकला ने द क्लासिक मिसेज ग्रैंड यूनिवर्स अवॉर्ड 2021 का खिताब अपने नाम किया है। 
विज्ञापन
shashikala - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की शशिकला को क्लासिक मिसेज ग्रैंड यूनिवर्स इंडिया 2021 का अवॉर्ड मिला। मिसेज ग्रैंड यूनिवर्स पीजेंट 2021 का वर्चुअल इवेंट हाल ही में आयोजित हुआ था। जिसमे शशिकला को सम्मानित किया गया। अब वो फिलीपींस के मनीला में मिसेज ग्रैंड यूनिवर्स पीजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि शशिकला इससे पहले साल 2018 में मिसेज इंडिया केरल और मिसेज एशिया इंटरनेशनल मोस्ट चार्मिंग अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

शशिकला एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर और आंत्रप्रेन्योर हैं। इसके साथ ही वो दो बच्चों की मां भी है। शशिकला इस तरह के पीजेंट में अपने शौक को पूरा करने के भाग लेती हैं। वैसे शशिकला तिरूवनंतपुरम में एक आईटी फर्म आईक्यू मैट्रिक्स इंफोवेज सॉल्यूशन में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें