फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज खान थीं सिने डांसर्स एसोसिएशन का चेहरा, चाहती थीं बुजुर्गों के लिए पेंशन और बेटियों की शिक्षा

Sat, 04 Jul 2020 08:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Saroj Khan
विज्ञापन

सरोज खान के जाने से बॉलीवुड के साथ ही सिने डांसर्स एसोसिएशन (CDA) में भी एक रिक्तता आ गई। वो ऐसी हस्ती थीं जो डांसरों के हित में काम करना चाहती थीं। सिने डांसर्स एसोसिएशन की ब्रांड अंबेस्डर बनने के बाद वो चाहती थीं कि बुजुर्गों को पेंशन मिलने के साथ ही डांसर के बच्चों को मुफ्त में शिक्षाएं मिलें। कोरियोग्राफर सरोज खान हमेशा डांसरों को हिमायती थीं और चाहती थीं कि उन्हें उचित मान-सम्मान मिले। 

विज्ञापन

 

saroj khan
एक पुराने इंटरव्यू में सरोज खान ने कहा था कि वो अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहती हैं। एक ग्रुप डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सरोज चाहती थीं कि डांसर्स को वो सारी सुविधाएं मिले जो उन्हें नहीं मिल पाई थीं। उनका कहना था कि वो ब्रांड अंबेस्डर के तौर पर इस एसोसिएशन को इंडस्ट्री में बड़ा बनाना चाहती हैं। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पास CDA का कार्ड आज भी मौजूद है। 


 
विज्ञापन

सरोज खान अच्छे काम की बदौलत डांसर्स को फिल्म इंडस्ट्री में पूरा सम्मान दिलाना चाहती थीं। उनका कहना था कि स्टेज शो फंड रेजिंग के लिए भी होने चाहिए। जिससे कि बुजुर्ग हो चुके कलाकारों को पैसों की जरूरत पड़ने पर दिया जा सके। साथ ही डांसर की रोज की आमदनी से 100 रुपये अलग रखकर उनके पेंशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए। सरोज खान जीवन भर देने को ही सार्थक मानती थीं। उन्होंने कई सारे रियलिटी शो में भाग लेकर प्रतिभावान कलाकारों को खोजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें