फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची ने एक घंटे में बनाई 33 डिश, दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम

Fri, 16 Oct 2020 08:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
saanvi - फोटो : youtube vedio
विज्ञापन

केरल की रहने वाली नन्ही सी बच्ची ने कमाल कर दिखाया है। 10 साल की सान्वी एम प्राजित ने एक घंटे में 33 तरह की डिश बनाने का रिकार्ड बनाया है। इतने कम उम्र की लड़की के हाथों की इतनी जल्दी डिश बनाने का ये एक नया रिकार्ड है। सान्वी एम प्राजित ने एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन

सान्वी ने एक घंटे से कम समय में इडली, वेफलस कॉर्न, फिटर्स, मशरूम टिक्का, उत्तपम, पनीर टिक्का, एग बुल्स आई, सैंडविच, पापड़ी चाट, फ्राइड राइस, चिकन रोस्ट, पैनकेक, अप्पम शामिल हैं। बता दें कि सान्वी के पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर के पद पर कार्यरत हैं। इस नन्ही सी बच्ची का वीडियो यूट्यूब पर भी है। जिसमें वो खाना बनाने का आसान तरीका लोगों को बताती है। 
विज्ञापन

प्राजित के इस हुनर को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अथॉरिटी ने वीडियो के जरिए देखा। सान्वी की मां मंजिमा ने बताया कि सान्वी को बहुत कम उम्र से कुकिंग का शौक है। छोटे से ही वो दादी और पैरेंट्स को खाना बनाते देखती थी। हालांकि सान्वी को ये प्रतिभा विरासत में मिली है। क्योंकि सान्वी की मां मंजिमा भी कुकरी शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें