फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rutba Showkat: कौन हैं कश्मीर की बेटी रुतबा शौकत, जिनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 02:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

रुतबा शौकत अपनी इस सफलता को सिर्फ अपनी उपलब्धि नहीं मानतीं, बल्कि वह चाहती हैं कि उनकी यह यात्रा कश्मीर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बने।
विज्ञापन
रुतबा शौकत - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rutba Showkat: रुतबा शौकत ने कश्मीर का नाम रोशन किया है। श्रीनगर के खय्याम क्षेत्र की रहने वाली रुतबा ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने एक घंटे में 250 ओरिगामी कागज की नाव बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 150 नावों का था, जिसे उन्होंने तोड़ दिया। रुतबा शौकत की यह कहानी न केवल कश्मीर बल्कि पूरे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कोविड काल में कला की ओर बढ़ी उनकी रुचि ने रुतबा शौकत को नए इतिहास रचने के लिए प्रेरित किया। अपनी मेहनत से रुतबा ने बड़ी  उपलब्धि हासिल की और मिसाल बन गईं।

विज्ञापन


रुतबा के नाम पर विश्व रिकाॅर्ड

कागज की  नाव बनाकर रिकाॅर्ड बनाने वाली रुतबा ने तीन साल तक कड़ी मेहनत की। इस दौरान उन्होंने दो बार पहले भी प्रयास भी किए, जो असफल रहें लेकिन रुतबा ने हार नहीं मानी। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने रिकॉर्ड प्रयास को एक गुप्त योजना के रूप में रखा और जब उन्होंने सफलता हासिल की तो यह खबर उनके परिवार के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ बन गई।

मार्शल आर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक

रुतबा सिर्फ ओरिगेमी में ही नहीं, बल्कि मार्शल आर्ट्स में भी राष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 60 से अधिक पदक जीते हैं। उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें कश्मीर की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बना दिया है।
विज्ञापन


रुतबा शौकत एक कुशल सुलेखकार (कैलीग्राफी) और चित्रकार (पेंटर) भी हैं। इसके अलावा, वह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी रचनात्मकता और मेहनत का यह जज़्बा उन्हें और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का दम रखता है।

कश्मीर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनीं रुतबा शौकत

रुतबा शौकत अपनी इस सफलता को सिर्फ अपनी उपलब्धि नहीं मानतीं, बल्कि वह चाहती हैं कि उनकी यह यात्रा कश्मीर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बने। वह यह संदेश देना चाहती हैं कि अगर किसी के भीतर सच्ची लगन और मेहनत करने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें