फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocket Woman: ऋतु करधाल ने संभाली थी चंद्रयान 3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी, जानें रॉकेट वुमन के बारे में

Sun, 20 Oct 2024 01:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋतु करिधाल ने अपनी उपलब्धियों से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ऋतु करिधाल 1997 से इसरो से जुड़ी हुई हैं और भारत को अंतरिक्ष तक पहुचने में मदद कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Ritu Karidhal - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ritu Karidhal The Rocket Woman: रॉकेट वुमन के नाम से जानी जाने वाली ऋतु करिधाल को कौन नहीं जनता। इन्होंने भारत के बहुत से अंतरिक्ष मिशन में अपनी अहम भूमिका निभाई है। चंद्रयान-3 में भी ऋतु करिधाल प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। चंद्रयान-3 की मुख्य कमान ऋतु करिधाल के हाथों में ही रही। पिछले बहुत से वर्षों से वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऋतु करिधाल भारत की वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं जिन्हे हम 'इंडियन रॉकेट वुमन' के नाम से जानते हैं। वह 2014 मार्स ऑर्बिटर मिशन ( एमओएम मिशन ) की उप परिचालन निदेशक थीं। ऋतु करिधाल ने अपनी उपलब्धियों से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ऋतु करिधाल 1997 से इसरो से जुड़ी हुई हैं और भारत को अंतरिक्ष तक पहुचने में मदद कर रही हैं।

विज्ञापन


ऋतु करिधाल का निजी जीवन

ऋतु करिधाल का जन्म 1997 में लखनऊ में हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविधालय  से B.SC और M.SC की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋतु करिधाल ने यहीं से पीएचडी भी पूरी की। अंतरिक्ष में उनकी रुचि बचपन से ही थी। इसलिए उन्होंने अपना भविष्य इसी  क्षेत्र में बनाने का फैसला किया और इसके लिए बेंगलुरु से भारतीय विज्ञान संस्थान में अपना प्रवेश लिया। 1997 में इसरो में नौकरी शुरू की और बहुत से मिशन में अपनी भूमिका को निभाई जिसके लिए उनको रॉकेट वुमन के नाम से जाना जाता है ।

चंद्रयान -3 में इन की अहम भूमिका रही है। उन्होंने चंद्रयान -2 मंगलयान और भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन जैसे प्रमुख अभियानों में सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया और अपने सपने को पूरा कर इन्होंने बहुत से मिशन मे काम किया। ऋतु करिधाल श्रीवास्तव इन दिनों भारतीय अनुसंधान संगठन इसरो में वरिष्ठ पद पर हैं। मंगलयान मिशन में भी ऋतु करिधाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।  मंगल  ग्रह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश भारत बना है।
विज्ञापन

 
सम्मान

  • ऋतु करिधाल जी को 2024 को उत्तर प्रदेश दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • ऋतु करिधाल जी को 2007 में  एपीजे अब्दुल कलाम से इसरो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • ऋतु करिधाल ने TED और TEDx कार्यक्रमों में भी मंगलयान के मंगल ऑर्बिटर मिशन की सफलता के बारे में बताया ।
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऋतु कारिधल को लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें