फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: कर्तव्य पथ पर साहस का भी प्रदर्शन, CRPF की महिला डेयरडेविल्स ने दिया सशक्त संदेश

Mon, 26 Jan 2026 01:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स टीम देश की उन चुनिंदा टुकड़ियों में से एक है, जो उच्च स्तरीय मोटरसाइकिल कौशल का प्रदर्शन करती हैं। 
विज्ञापन
महिला डेयरडेविल्स कर्तव्य पथ पर - फोटो : President Of India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Women Daredevils : गणतंत्र दिवस परेड केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं होती, बल्कि यह भारत के अनुशासन, साहस और सामूहिक संकल्प की जीवंत तस्वीर होती है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर इस बार भी सीआरपीएफ (CRPF) की महिला डेयरडेविल्स टीम ने अपने रोमांचक मोटरसाइकिल प्रदर्शन से देश का ध्यान आकर्षित किया। 42 महिलाओं ने अनेका  में अकेता का संदेश देते हुए एक रफ्तार से कई बाइक चलाते हुए अपना साहस दिखाया। डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व सीआरपीएफ और एसएसबी की महिला अधिकारियों सीमा नाग और नवीन कुमारी ने किया।  यह टीम निडरता, संतुलन और बेहतरीन तालमेल के साथ ऐसे करतब दिखाती है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देते हैं और महिलाओं की क्षमता पर हर संदेह को पीछे छोड़ देते हैं।

विज्ञापन


क्या है सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स टीम?
 

सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स टीम देश की उन चुनिंदा टुकड़ियों में से एक है, जो उच्च स्तरीय मोटरसाइकिल कौशल का प्रदर्शन करती हैं। ये महिला जवान कठिन प्रशिक्षण के बाद मोटरसाइकिल पर जटिल और जोखिम भरे करतब करती हैं, जिनमें सटीक संतुलन और पूर्ण अनुशासन की आवश्यकता होती है।

परेड में क्या था खास?
 

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यह टीम

  • मानव पिरामिड
  • समन्वित (Coordinated) राइडिंग
  • विशेष फॉर्मेशन और संतुलन आधारित करतब का प्रदर्शन करती है।
  • बाइक राइड के दौरान योग करते दिखी टीम

इन फॉर्मेशन के जरिए टीम न केवल तकनीकी दक्षता दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सुरक्षा बलों में महिलाएं हर स्तर पर सक्षम हैं।

विज्ञापन


कर्तव्य पथ पर जब सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स मोटरसाइकिलों पर करतब दिखाया, तो वह सिर्फ रोमांच नहीं रहा, वह भारत की नारी शक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक बन गया। यह टीम हर साल यह साबित करती है कि साहस का कोई जेंडर नहीं होता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें