इस साल का गणतंत्र दिवस गोरखपुर की रहने वाली दिव्यांगी त्रिपाठी की लिए बेहद ही खास होने वाला है। दिव्यांगी को इस गणतंत्र दिवस प्रधानमंत्री बॅाक्स से परेड देखने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत लाकर दिव्यांगी ने अपने जिले में टॅाप किया था, जिस वजह से उन्हें ये मौका मिलने जा रहा है। आपको बता दें, इस बॅाक्स में बैठने के लिए लगभग 50 टॅापर्स को आमंत्रण भेजा गया है।
गोरखपुर में इंदिरा नगर की रहने वाली दिव्यांगी को 13 जनवरी को केंद्र सरकार की तरफ से आमंत्रण प्राप्त हुआ था। दिव्यांका के पिता गोरखपुर यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं। इतना बड़ा मौका मिलने पर दिव्यांगी के पिता काफी खुश हैं। दिव्यांगी का कहना है कि उनकी उपलब्धि को देखकर अन्य बच्चे भी भविष्य में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करेंगे। दिव्यांगी का अपनी उम्र के सभी बच्चों से कहना है कि अपनी रूचि के अनुसार विषय का चयन करें और सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करें।
आगे पढ़ें...