फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर स्पोर्ट्स को चुना करियर, राजस्थान की आशिमा है हर लड़की के लिए मिसाल

Tue, 09 Mar 2021 09:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में लड़कियों का आना भारत में अभी भी ना के बराबर है। लेकिन राजस्थान की आशिमा ने अपने जुनून को अपना करियर बना लिया। हर पल मौत का खतरा और खतरनाक चुनौतियों से जूझना उन्हें पसंद है। इन चुनौतियों को पार कर आशिमा इस समय टेक्सास में हैं। बचपन से ही गाड़ियों की शौकीन आशिमा ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाने को अपना करियर बना लिया।

विज्ञापन

आशिमा कई सारी रैलियों और रेस में हिस्सा ले चुकी हैं। कई बार चैंपियन बन चुकीं हैं आशिमा। यहीं नहीं आशिना ऑटो क्रॉस, रॉयल राजस्थान रैली, हिमालय पार्ट, डेजर्ट स्टॉर्म जैसी कई चैंपयिनशिप में हिस्सेदारी कर आखिरी दौर तक पहुंच चुकी हैं। 
 

आशिमा के भाई सिद्धार्थ जो कि उनके को ड्राईवर और नेविगेटर भी होते हैं रेस के दौरान बताते हैं कि आशिमा रोड पर कभी भी तेज रफ्तार गाड़ी नहीं चलाती। लेकिन मैदान में वो गाड़ियों के साथ स्टंट करती। जिसे देख उनकी मां भी हैरान हो जातीं। धीरे-धीरे मां ने आशिमा के करियर को स्वीकार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें