फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल की नौकरी छोड़ मां के हाथों का व्यंजन बेचा, आज बॉलीवुड के सितारे भी हैं इनके मुरीद

Thu, 20 Aug 2020 08:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
munaf kapadia - फोटो : social media
विज्ञापन

कोई भला गूगल जैसी कंपनी को छोड़ खाने का बिजनेस कर सकता है। अच्छी सैलरी, बढिया पैकेज होने के बावजूद कचौरी, समोसे का बिजनेस ऐसा कौन कर सकता है? सुनने में ये जरूर अटपटा लगे लेकिन ऐसे ही एक जनाब है मुनाफ, जिन्होंने गूगल जैसे इंटरनेशनल ब्रांड में अकाउंट स्ट्रैटजिक की नौकरी छोड़ मां के हाथ का बना कचौरी और समोसा बेचना शुरू कर दिया। जहां लाखों युवा दिनरात मेहनत करते हैं एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी पाने के लिए वहीं मुनाफ ने समोसे, कचौरी बेचने के लिए अपनी गूगल की नौकरी ही छोड़ दी। 

विज्ञापन

साल 2016 में मुनाफ ने 'डिलीवरी किचन' नाम का स्टार्टअप शुरू किया।  जिसमें वो ऑनलाइन ऑर्डर लेते हैं। इस किचन में मुनाफ अपनी मां नफीसा के हाथ के बने व्यंजन बेचने शुरू किए। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं मुनाफ बोहरा समुदाय से आते हैं। तो उन्होंने अपने समुदाय के खाने को बोहरा थाली को भी मेन्यू में शामिल किया। हालांकि मुनाफ का ये बिजनेस कुछ खास नहीं चल रहा था तो उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया। लेकिन...
विज्ञापन

लेकिन तभी फोर्ब्स इंडिया की ओर से उन्हें फोन आया कि वो लोग '30 अंडर 30' के खास एडिशन के लिए कवर करना चाहते हैं। इस एक फोन कॉल से मुनाफ में फिर से जोश भर दिया। और उन्हें एहसास हुआ कि उनका ये काम और व्यंजन की खूशबू फोर्ब्स तक पहुंच गई है। एक बार फिर मुनाफ से मां के हाथ से व्यंजनों को बनाना सीखा। साल 2016 से 2019 तक मुनाफ ने मुंबई के कई इलाकों में अपनी ब्रांच खोली। जिसे बॉलीवुड के सितारे रितिक रोशन से लेकर रानी मुखर्जी और खाने पीने के शौकीन रहे ऋषि कपूर तक की जुबान पर चढ़ गया था। हालांकि कोरोना के कारण फिलहाल सब बंद है। लेकिन वो फिर से अपने मां के हाथ के व्यंजनों को सितंबर से बेचना शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें