फाल्गुनी ने महिलाओं की इसी जरूरत को समझा और एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस के तौर इसे शुरू किया। उसके बाद उन्होंने अपना खुद का ब्यूटी एंड पर्सनल केयर ब्रांड खड़ा कर दिया। उनके 35 स्टोर हैं। इतना ही नहीं उनके नायका फैशन में एपेरल, एसेसरीज़, फैशन से जुड़े प्रोडक्ट्स हैं और 4,000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स शामिल हैं।
फाल्गुनी नायर की कामयाबी और उपलब्धि
नायका में फाल्गुनी 1600 से अधिक लोगों की टीम को लीड करती हैं। हाल ही में फर्म के शेयरों में शानदार तेजी आई, जिसके बाद फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ 6.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं और उनकी कंपनी नायका स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है।