निसारी अपनी दो फर्म चलाती हैं। उनकी पहली फर्म का नाम हब वर्ड्स मीडिया है। जो कंटेट सर्विस और ऑनलाइन ब्रांडिंग का काम करती है। वहीं दूसरी फर्म हर मनी टॉक्स है। जो महिलाओं को वन स्टॉप फाइनेंशियल प्लेटफार्म की मदद से वित्त की सही योजना बनाने में मदद करेगी।
निसारी का कहना है कि हमारे देश में महिलाओं को छोटे निवेश, स्वास्थ्य बीमा, बचत खाते और माइक्रो क्रेडिट लोन तक की जानकारी नही है। महिलाओं को इन वित्तीय बुनियादी उत्पादों की जानकारी देने केलिए ही निसारी को एक डिजिटल प्लेटफार्म का आईडिया आया। जहां से वो महिलाओं को फाइनेंशियल उत्पाद खरीदने में मदद कर सकती हैं।