फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के खाली समय में 79 साल की महिला ने शुरू किया बिजनेस, आज हैं सफल बिजनेसवुमन

Sun, 20 Dec 2020 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय में बहुत से लोगों ने खाली समय का इस्तेमाल कुछ ना कुछ क्रिएटिव करने में बिताया है। ऐसे में 79 साल की कोकिला पारेख भी कैसे पीछे रहतीं। लॉकडाउन के समय में जैसे ही दिनचर्या बदली, उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने की सोचा। परिवार के साथ मुंबई के साताक्रूज वेस्ट में रह रहीं कोकिला बेहद लजीज खाना बनाती हैं। जिसमे उनकी खासियत है मसाला चाय। जिसका मसाला वो खुद अपने हाथों से तैयार करती हैं। कोकिला के हाथ ही मसाला चाय पूरे दोस्तों और रिश्तेदारों में मशहूर है।

विज्ञापन
Trending Videos

Tea - फोटो : पेक्सेल्स
लॉकडाउन की वजह से जब बाहर आना जाना बंद हो गया और हर किसी की दिनचर्या में बदलाव आया तो कोकिला के जीवन पर भी इसका असर पड़ा। खाली समय में उन्होंने अपने मसाला चाय को बिजनेस के रूप में अपनाने का फैसला किया। लॉकडाउन के समय में मंदिर जाना, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना सब बंद हो गया। कोकिला ने ये फैसला तो लिया कि अपने मसाला चाय के बिजनेस को बढाना है लेकिन इस बिजनेस का सही नाम खोजना थोड़ा मुश्किल था। काफी सोच विचार के बाद कोकिला और बेटे तुषार के नाम पर उन्होने इसका नाम KT मसाला चाय रखा।
विज्ञापन

कोकिला को इस चाय पाउडर का नुस्खा उनके बड़े-बुजुर्गों से मिला है। वो अपने परिवार के सदस्यों और मेहमानों के लिए सालों से ये चाय बना रही हैं। अब उन्होंने इस चाय को देशभर में बेचना शुरू कर दिया है। उनकी इस मसाला चाय को लोगों का प्यार भी मिल रहा है और देश के हर हिस्से के लोग इसके स्वाद को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें