फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर होने जा रही है सी- सेक्शन डिलवरी तो तारीख से पहले बैग में रख लें ये चीजें 

Sat, 15 May 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आवश्यक सामान रख लें - फोटो : social media
विज्ञापन

यदि आपके चिकित्सक आपको पहले से बता चुके हैं कि आपकी सी-सेक्शन डिलवरी होने जा रही है या हो सकती है तो इसके लिए आप पहले से अपना बैग तैयार करें जिसमें कुछ आवश्यक सामान रख लें ताकि अस्पताल में जाकर परेशान न होना पड़े। अगली स्लाइड्स से जानिए कि सी-सेक्शन डिलवरी होने पर आपको किन चीजों को आवश्यकता पड़ सकती है। 

आरामदायक अंडरवियर

विज्ञापन

सी-सेक्शन डिलवरी के दौरान टांके आते हैं। ऐसे में आप सामान्य दिनों में पहनने वाली अंडरवियर नहीं इस्तेमाल कर सकेंगी इसलिए आरामदायक अंडरवियर तैयार रखें। उसे बैग में पहले से रख लें ताकि ऑपरेशन के बाद आप उसे पहन सकें। शरीर को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न पहुंचे। 

ढीली गाउन
ऑपरेशन के बाद चिकित्सक आपको ढीली-ढाली गाउन पहनने की सलाह देंगे तो ऐसे में आप पहले से ऐसी गाउन बैग में रख ही लें जो कि पेट के वहां से एकदम आरामदायक हो। गाउन लेते वक्त भी इस बात पर ध्यान दें कि गाउन से ऑपरेशन वाली जगह पर कोई दबाव नहीं पड़ना चाहिए तो उस ही अनुसार लें।

कंप्रेशन बेल्ट

विज्ञापन

टांकों को सुरक्षित रखने के लिए कंप्रेशन बेल्ट लगाने की सलाह दी जाती है। इसे पहनने के बाद आप आसानी से हिलने-डुल भी सकेंगी। टांकों की जगह इसे पहनने से सूजन कम होगी और पीठ की मांसपेशियों को सहारा भी मिलेगा इसलिए इसे रखना न भूलें।

शिशु के लिए कुछ खास कपडे़
कई बार मां के अरमान रहते हैं कि शिशु के जन्म होने पर उसे यह कपड़े ही पहनाने हैं तो ऐसे में उन कपड़ों को बैग में डाल लें क्योंकि अक्सर समय आने पर किसी अन्य व्यक्ति को वो सामान मिल नहीं पाता है और इतने समय से जो आपने सोच रखा होता है वो होता नहीं है तो ऐसे में पहले ही कपड़ों को आपके बैग में रख दें और किसी को बता दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें