फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manika Vishwakarma: छोटे शहर की लड़की ने रचा इतिहास, मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर बनीं प्रेरणा

Wed, 20 Aug 2025 05:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Manika Vishwakarma Success Story: मानिका विश्वकर्मा का सफर आसान नहीं था। छोटे शहर से आने वाली मानिका ने कई चुनौतियों का सामना किया। आर्थिक कठिनाइयां, समाज की बंदिशें और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह सफलता उन तमाम महिलाओं को प्रेरित करती है, जो सीमित अवसरों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं।
विज्ञापन
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Miss Universe 2025 Manika Vishwakarma: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर मानिका विश्वकर्मा ने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की नई मिसाल भी पेश की है। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की उनकी यह यात्रा इस बात का सबूत है कि अगर आत्मविश्वास, मेहनत और लगन हो तो कोई सपना अधूरा नहीं रह सकता है। मानिका विश्वकर्मा का सफर आसान नहीं था। छोटे शहर से आने वाली मानिका ने कई चुनौतियों का सामना किया। आर्थिक कठिनाइयां, समाज की बंदिशें और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह सफलता उन तमाम महिलाओं को प्रेरित करती है, जो सीमित अवसरों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं।

विज्ञापन



क्यों है यह जीत खास?

  • इस खिताब ने यह साबित किया कि अब टैलेंट और मेहनत ही असली पहचान है, न कि सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि।
  • मानिका का आत्मविश्वास और उनकी सोच यह दर्शाती है कि भारतीय महिलाएं किसी भी मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
  • यह जीत आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा है कि वे भी सीमाओं से परे जाकर अपनी राह खुद बना सकती हैं।


महिलाओं के लिए संदेश

मानिका कहती हैं कि “हर लड़की को खुद पर विश्वास रखना चाहिए। समाज चाहे कुछ भी कहे, अगर आप ठान लें तो कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं।” उनकी ये बातें महिलाओं के लिए सिर्फ एक संदेश नहीं बल्कि एक ऊर्जा हैं, जो उन्हें अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की मिसाल

मानिका विश्वकर्मा की उपलब्धि महिलाओं के लिए यह संकेत है कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास ही असली शक्ति हैं। उनकी सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो किसी कारण से खुद को पीछे मानती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें