Radha Vembu: बीते अगस्त माह के अंत में एक लिस्ट जारी हुई, जिसमें देशभर के कई रईसों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिले। लेकिन कुछ ऐसे भी नाम सामने आए जिनकी संपत्ति में भर-भर के इजाफे हुए और वे टॉप पर पहुंचे। इसमें से एक नाम राधा वेम्बु का है। राधा वेम्बू भारत की सबसे रईस सेल्फ मेड महिला कारोबारियों में से एक हैं। राधा ने साल 2024 की हुरुन इंडिया की सूची में पहले नंबर पर जगह बनाई। आइए जानते हैं 47,000 करोड़ से ज्यादा की कुल संपत्ति का कारोबार संभालने वाली महिला कारोबारी राधा वेम्बु के बारे में।
भारत की टॉप सेल्फ मेड महिला कारोबारी राधा वेम्बु साल 1972 में चेन्नई में जन्मीं। उन्होंने चेन्नई की ही नेशनल हायर सेकंड्री स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद IIT मद्रास से उन्होंने इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपना बिजनेस भी चेन्नई से ही स्टार्ट किया था। फिलहाल 50 वर्षीय राधा अभी वहीं रहती हैं।
क्या करती हैं राधा वेम्बु?
राधा वेम्बु ज़ोहो कॉर्प की सह संस्थापक हैं. उन्होंने अपने बड़े भाई श्रीधर वेम्बु के साथ मिलकर उन्होंने जोहो की शुरुआत की. साल 1996 में जब उन्होंने बिजनेस की शुरुआत की थी तब उसका नाम एडवेंट नेट था. आज राधा देश की 100 सबसे रईस शख्सियतों में गिनी जाती हैं. कंपनी की नेटवर्थ आज 47,000 करोड़ से भी ज्यादा है. आज विश्व के 12 देशों में ज़ोहो की ऑफिस है.
राधा वेम्बु की ज़ोहो में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ईमेल सर्विस में है. वे ज़ोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर के साथ-साथ कॉर्पस फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं इसके अलावा वे एक कृषि एनजीओ जानकी हाई टेक एग्रो प्राइवेट लिमिटेड और हाइलैंड वैली कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर भी हैं।
मध्यमवर्गीय परिवार से हैं राधा वेम्बु
राधा वेम्बु के पिता मद्रास हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थे. बेहद मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बावजूद भी राधा ने देशभर में अपनी ख़ास पहचान बनाई है. उनकी यह कामयाबी ने देशभर के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करने की क्षमता रखते हैं. सोशल मीडिया से दूर रहने वाली राधा बहुत ही साधारण जीवन जीने पर विश्वास रखती हैं। उनका कहना है कि वे खुद को शुरुआत से एक साधारण महिला के रूप में रखा. राधा के पति राजेंद्रन दंडपाणि हैं.दोनों का एक बेटा आदित्य भी है जो चेन्नई में ही रहता है।