फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youngest Female IAS : मिलिए सबसे युवा महिला आईएएस नेहा ब्याडवाल से, यूपीएससी के लिए तीन साल इस चीज से रहीं दूर

Wed, 26 Feb 2025 06:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सबसे युवा महिला आईएएस अधिकारियों में से एक नेहा ब्यादवाल ने 22 वर्ष की आयु में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। नेहा के लिए उनके पिता प्रेरणा बने।
विज्ञापन
आईएएस नेहा ब्यादवाल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Youngest Female IAS Officer: नेहा ब्यादवाल भारत की सबसे युवा महिला आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहा है।

विज्ञापन

नेहा ब्यादवाल की कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर इंसान में आत्मसंयम, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है। आइए जानते हैं भारत की सबसे युवा महिला आईएएस नेहा ब्यादवाल की सफलता की कहानी।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

नेहा ब्यादवाल का जन्म 3 जुलाई 1999 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण छत्तीसगढ़ में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएस कोरबा और डीपीएस बिलासपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डीबी गर्ल्स कॉलेज, रायपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और विश्वविद्यालय में टॉप किया।  
विज्ञापन


IAS बनने की प्रेरणा
  
नेहा के पिता श्रवण कुमार एक वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिकारी हैं। नेहा के लिए उनके पिता रोल मॉडल बने। अपने पिता से प्रेरित होकर ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया, ताकि वे देश की सेवा कर सकें।  

संघर्ष और सफलता की राह

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी के दौरान नेहा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।  

मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी

उन्होंने महसूस किया कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया उनकी पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा हैं। अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए, नेहा ने तीन साल तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।  

संघर्ष के बाद सफलता

लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर नेहा ने महज 22 साल की उम्र में  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया रैंक 569 प्राप्त की। इतनी कम उम्र में IAS अधिकारी बनने वाली वे देश की सबसे युवा महिला अधिकारियों में से एक बन गईं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें