फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nandini Gupta: नंदिनी गुप्ता कौन हैं? मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड 2025 टॉप मॉडल चैलेंज विनर तक का सफर

Mon, 26 May 2025 05:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Miss India Nandini Gupta नंदिनी गुप्ता भारत की नई पीढ़ी की उन महिलाओं में से हैं जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखती हैं। मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज तक की उनकी यात्रा आने वाली युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 
विज्ञापन
नंदिनी गुप्ता - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Miss India Nandini Gupta : नंदिनी गुप्ता भारत की एक उभरती हुई युवा सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और खूबसूरती के दम पर न केवल फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीता, बल्कि अब मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतियोगिता में टॉप मॉडल चैलेंज की विनर बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। नंदिनी गुप्ता भारत की नई पीढ़ी की उन महिलाओं में से हैं जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखती हैं। मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज तक की उनकी यात्रा आने वाली युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। एक इंटरव्यू में नंदिनी ने बताया था कि वह प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड जीतने के बाद अभिनय और वैश्विक पहचान के क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया। आइए जानते हैं कौन हैं नंदिनी गुप्ता और कैसा रहा उनका अब तक का सफर।

विज्ञापन


नंदिनी गुप्ता का परिचय

नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। वह 21 साल की है और मुंबई के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। पेशे से मॉडल नंदिनी ने ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया है।

मिस इंडिया 2023 का खिताब

नंदिनी गुप्ता ने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। राजस्थान की रहने वाली नंदिनी बचपन से ही मिस इंडिया बनने का सपना देखती थीं। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सामाजिक मुद्दों को लेकर समझदारी के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड 2025 में टॉप मॉडल चैलेंज की विनर

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान नंदिनी ने टॉप मॉडल चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया। इस चैलेंज में दुनिया भर की प्रतिभागियों के बीच रैम्प वॉक, स्टाइलिंग, एटीट्यूड और प्रस्तुति की परीक्षा ली जाती है। नंदिनी ने न केवल भारतीय संस्कृति को ग्लैमर के साथ पेश किया, बल्कि अपनी प्रस्तुति से जजों और दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

उनकी खास उपलब्धि 

मिस वर्ल्ड जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की ओर से टॉप मॉडल चैलेंज जीतना एक बड़ा सम्मान है। यह उपलब्धि नंदिनी के आत्मबल, फैशन सेंस और व्यक्तित्व को दर्शाती है। इससे अंतरराष्ट्रीय फैशन व ब्यूटी इंडस्ट्री में भारत की भागीदारी और मजबूत हुई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें