फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manya Shaktawat: जयपुर की लड़की ने 50 घंटे घोड़े पर सवारी कर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, जानिए मान्या की कहानी

Tue, 05 Aug 2025 05:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Manya Shaktawat: मात्र 16 वर्ष की उम्र में मान्या शक्तावत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसे देखकर युवा सोच बदल सकती है।
विज्ञापन
मान्या शक्तावत - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manya Shaktawat Biography : राजस्थान के जयपुर की रहने वाली मान्या शक्तावत, एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जिसने 50 घंटे तक बिना रुके घोड़े पर सवारी कर भारतीय युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है। मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसे देखकर युवा सोच बदल सकती है।

विज्ञापन


50 घंटे की अनवरत घुड़सवारी 

22 जुलाई 2025 की सुबह 4:20 बजे मान्या ने अपनी चुनौती की शुरुआत की। वह लगातार 50 घंटे तक घुड़सवारी करती रहीं और 24 जुलाई को सुबह 9:20 बजे इसे पूरा करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। राइड के दौरान हर दो घंटे पर घोड़े बदले गए, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हुई, लेकिन थकान ने उनकी लगन पर पानी नहीं फेंका।


Genius Sisters: ये हैं उत्तर प्रदेश की ‘जीनियस सिस्टर्स’, जो मिनटों में देती हैं हर सवाल का जवाब
विज्ञापन



परिवार की प्रेरणा और समर्थन

मान्या की सफलता का एक बड़ा कारण उनके माता-पिता हैं, जो पायलट हैं। उन्होंने न केवल उनकी हिम्मत बढ़ाई, बल्कि हर मोड़ पर मार्गदर्शन और समर्थन दिया। पहले ही मान्या ने 80 किलोमीटर लंबी रेस जीतकर साबित किया था कि वे सिर्फ राइडर नहीं, विजेता हैं। अब उनकी यह उपलब्धि उन्हें युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल के रूप में स्थापित करती है। अब मान्या का लक्ष्य है, इस रिकॉर्ड को और व्यापक बनाना, और इनोवेशन क्लब, युवा अभियान और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली संस्थाओं के साथ जुड़कर दूसरों को प्रेरित करना। उनका सफर अभी शुरू है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें