सफर के दौरान मुश्किलें बहुत आती हैं लेकिन अपने मुकाम को पाने के बाद सब उसकी सराहना करते हैं। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली पूजा देवी ने बस ड्राईवर बन इतिहास रच दिया है। वो जम्मू-कश्मीर की पहली महिला हैं जो बस चला रही हैं। तीन बच्चों की मां पूजा देवी का बचपन का शौक है कि वो बड़ी गाड़ी चलाएं। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। और जैसे ही उन्होंने जम्मू-कठुआ मार्ग की बस का स्टीयरिंग संभाला। सभी उनकी तस्वीरें लेने और बात करने को आतुर दिखे।