फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वीर: जीवनसाथी संग कदमताल मिला निभा रहीं फर्ज, कोरोना को हराने में लगीं इन महिलाओं की कहानी

Tue, 14 Apr 2020 07:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना की महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा और कोरोना की चपेट में आकर हजारों लोगों को संक्रमित है। ऐसे में इस भीषण विपदा की घड़ी में सरकार से लेकर डॉक्टर और पुलिसवाले दिनरात एक किए हुए हैं। लॉकडाउन के बीच लोगों को भोजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सही इलाज मुहैया कराने में ये कोरोना वीर जरा भी नहीं चूक रहें। लेकिन सेहत से जुड़ी इस जंग को जीतने में इन कोरोना वीर का जीवन पूरा उथलपुथल भरा हो गया है। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी जो पति के साध कदमताल मिलाकर अपनी ड्यूटी और फर्ज निभा रही हैं।

विज्ञापन



 

कोरोना की इस लड़ाई में अगर पुलिसवाले ड्यूटी कर रहे हैं तो उनकी जीवनसंगिनी भी पीछे नही है। ऐसी ही कुछ कहानी है पुलिस में काम करने वाली सिपाही अनीता की। जिन्होंने शादी के बाद अपनी ड्यूटी ज्वॉइन कर ली। 27 फरवरी को मुरादाबाद के उपनिरीक्षक से शादी के बाद वो बहुत कम दिन ही ससुराल में रह पाईं। लॉकडाउन लगने के बाद अनीता ने सीधा उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी ज्वॉइन कर ली। पति भी पुलिस में हैं इसलिए उन्हें अनीता की ड्यूटी के महत्व के बारे में अच्छे से पता है। वो कहती हैं कि सौरभ ने मुझे ड्यूटी ज्वॉइन करने से नहीं रोका लेकिन एहतियात की सलाह देते रहते हैं।



 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर डॉक्टर दंपति शिवानी सिंह और अवधेश कुमार सिंह का जीवन कोरोना के बाद से बदल गया है। कानपुर के हैलट अस्पताल में नोडल अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार घर में मुख्य द्वार तो पत्नी डॉक्टर शिवानी सिंह पिछले दरवाजे से घर में आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें