फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की गलियों में काठी रोल खाकर हुई बड़ी, अब विदेश में खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस

Mon, 01 Mar 2021 09:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोलकाता की पसंदीदा डिशेज में से एक काठी रोल है। जिसका स्वाद लाजवाब होता है। लेकिन अब ये काठी रोल अमेरिका से लेकर लंदन तक के लोगों की पसंद बन चुका है। जिसका श्रेय जाता है पायल साहा को। जिन्होंने फूड स्टार्टअप के जरिए आज इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बचपन से ही काठी रोल खाकर बड़ी हुईं पायल जब अमेरिका गई तो उन्हें काठी रोल की याद आई। ऐसे में उन्होंने खुद इसे बनाकर बेचने का प्लान किया। साल 2000 में उन्होंने कुछ लोगों से उधार लेकर काठी रोल के बिजनेस को शुरू किया और महज डेढ़ साल के अंदर की निवेश की रकम निकाल ली। बिना किसी बिजनेस प्लान के एक छोटे से स्टोर से काठी रोल बेचने का सिलसिला आज चार आउटलेट में बदल चुका है। पायल के इन आउटलेट में 116 कर्मचारी काम करते हैं। 
विज्ञापन

महज 22 साल की उम्र में शादी कर पति के साथ वो अमेरिका चली गईं। जहां पर उन्हें पता चला कि वीजा प्रतिबंधों की वजह से वो काम नहीं कर सकतीं। लेकिन किसी तरह का बिजनेस शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्होंने यहीं किया। साल 2002 में पहला आउटलेट शुरू करने के बाद 2005 में दूसरा और फिर लंदन में तीसरा आउटलेट शुरू किया। वहीं साल 2012 में चौथा आउटलेट भी शुरू हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें