फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaamya Karthikeyan: 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर की फतह

Wed, 08 Jan 2025 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं की छात्रा काम्या ने इससे पहले अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कोज़्स्कीस्ज़को, दक्षिण अमेरिका में माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली और एशिया में माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की थी।
 
विज्ञापन
काम्या - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kaamya Karthikeyan : भारत की 17 वर्षीय किशोरी ने इतिहास रच दिया है। काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। भारतीय नौसेना के अनुसार, काम्या ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली के समयानुसार शाम 5:20 बजे अंटार्कटिका में माउंट विंसन की चोटी पर पहुंचकर प्रतिष्ठित सेवन समिट चैलेंज पूरा किया।

विज्ञापन


मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं की छात्रा काम्या ने इससे पहले अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कोज़्स्कीस्ज़को, दक्षिण अमेरिका में माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली और एशिया में माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की थी।

इन सात महाद्वीपों को किया फतह

भारतीय नौसेना ने काम्या की इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, "नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की कक्षा 12 की छात्रा सुश्री काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर इतिहास रचा है। इन सात महाद्वीपों में अफ्रीका (माउंट किलिमंजारो), यूरोप (माउंट एल्ब्रस), ऑस्ट्रेलिया (माउंट कोसियसज़को), दक्षिण अमेरिका (माउंट एकॉनकागुआ), उत्तरी अमेरिका (माउंट डेनाली), और एशिया (माउंट एवरेस्ट) शामिल हैं। अंटार्कटिका में माउंट विंसन की चढ़ाई के साथ उन्होंने इस चुनौती को पूरा किया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें