ज्योत्सना फनीजा हैदराबाद की रहने वाली हैं और वो अपनी आंखों से देख नहीं सकतीं हैं सिर्फ चीजों को महसूस कर सकती हैं। इसके बावजूद वे 25 साल की उम्र में पीएचडी करने वाली देश की पहली महिला हैं। ज्योत्सना ने भारतीय विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी की है। कभी हार न मानने वाली ज्योत्सना ने साल 2011 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास करके खुद को साबित किया और सबसे कम उम्र में पीएचडी करने वाली देश की पहली महिला बनी गईं। ज्योत्सना का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा राज्य में कैकालूर गांव में हुआ। ज्योत्सना जन्म से ही नेत्रहीन हैं। उन्होंने 10 वीं कक्षा तक की पढ़ाई नरसापुर के आंध्र ब्लाइंड मॉडल हाई स्कूल की। ग्रेजुएशन में उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। विभिन्न पुस्तकों और पत्रिकाओं में ज्योत्सना के दस शोध लेख भी प्रकाशित हुए हैं। ज्योत्सना दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और उनका एक कविता संग्रह भी प्रकाशित हुआ है जिसका नाम 'सिरेमिक ईवनिंग' है।