फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की कृतिका पांडे को मिला कॉमनवेल्थ 'शॉर्ट स्टोरी प्राइज', 49 देशों के लेखक हुए थे शामिल

Thu, 02 Jul 2020 08:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कृतिका पांडे - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड के रांची की रहने वाली कृतिका पांडे को कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज का विजेता घोषित किया गया है। 29 वर्षीय कृतिका को ये पुरस्कार द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स के लिए मिला है। ये कहानी एक हिंदू-मुस्लिम जोड़े की है जो दंगों में फंस जाते हैं। कृतिका को इस कहानी के लिए पांच हजार यूरो का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन

 

49 देशों की पांच हजार रचनाओं में शामिल कृतिका की रचना ने इस पुरस्कार को जीता है। इसके अलावा कृतिका को एशिया की रीजनल विनर भी घोषित किया गया है। कृतिका ने बताया कि उसे इस कहाना का आइडिया मॉब लिचिंग जैसी घटनाओं को सुनने के बाद आया। जुलाई 2019 में अपने घर मां-पिता के पास पहुंची कृतिका ने तबरेज अंसारी की मॉब लिचिंग के बारे में सुना जो उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर रहता था। वहीं तबरेज की बीवी शाइस्ता अंसारी जिसकी नई शादी हुई थी का मिसकैरेज हो गया। कृतिका कहती हैं कि उन्होंने ये कहानी उस महिला पर लिखी है जिसका इस मॉब लिचिंग की वजह से सबकुछ उजड़ गया।

 
विज्ञापन

कृतिका कहती हैं कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग जाति प्रथा के डर के साए में जीते हैं। वहीं यहां पर कैसे राजनीति और रसूखवाले लोग अपनी मनमानी करते दिखते हैं। कृतिका की कहानी एक ऐसी महिला की है जो अपने पिता की चाय की दुकान को संभालने में मदद करती है। जहां पर आने वाले एक मुस्लिम लड़के से उसे प्यार हो जाता है। मिस पांडे ने एक दृढ़ निश्चय वाली महिला की कहानी लिखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें