केरल के कालीकट की रहने वाली जैसमीन ने जिंदगी में आने वाले तूफान से कभी हार नहीं मानी। जिसका नतीजा है कि आज वो जिंदगी के खास मुकाम पर पहुंच गई है। मात्र 18 साल की उम्र में बलात्कार के बाद जैसमीन का तलाक हो गया। मात्र 17 साल की उम्र में शादी हुई। लेकिन शौहर उसे हर वक्त परेशान करता। तमाम तरह की घरेलू हिंसा के बाद जैसमीन का तलाक हो गया। तलाक के बाद मायके आने पर उसे एहसास हुआ कि वो अपने परिवार वालों के लिए किसी बोझ से कम नही है। परिवार वाले उसकी दूसरी शादी की बात करने लगे।
जैसमीन ने परिवार वालों की मर्जी पर दूसरी शादी भी की। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वहां भी उसे हर दिन प्रताड़ित किया जाता। कुछ ही महीनों बाद वो गर्भवती हो गई। जैसमीन को इस बात की बेहद खुशी थी। लेकिन पति को जैसे ही इस बात का पता चला उसने जैसमीन के साथ मारपीट की। जिसका नतीजा कि कुछ ही हफ्तों बाद जैसमीन का गर्भपात हो गया। इस घटना के बाद जैसमीन ने खुद के बारे में सोचना शुरू किया। पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार भी करवाया।
जिंदगी की नई शुरूआत करते हुए जैसमीन ने फिटनेस सेंटर ज्वॉइन कर लिया। जहां उसे जिंदगी का नया मकसद मिल गया। कड़ी मेहनत के बल पर उसने बॉडी ट्रांसफार्मेशन किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। जो वायरल हो गया। जैसमीन के अनुसार- अब मेरे पास एक अच्छी नौकरी है और लोग मुझे मेरे काम से पहचानते हैं। एक सही फैसले ने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है''।