फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की साइमा उबैद ने करियर के रूप में चुना पावर लिफ्टिंग, मां बनने के बाद पति ने किया प्रोत्साहित

Wed, 17 Feb 2021 09:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइमा उबैद - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की महिला ने करियर के रूप में पावर लिफ्टिंग का चयन कर नई उपलब्धि हासिल की है। 24 साल की साइमा उबैद ने इस स्पोर्ट्स को करियर के रूप में मां बनने के बाद चुना। जिसमे उनका पूरा सहयोग पति उबैद हाफिज के दिया। साइमा ने बताया कि वो अपने बढ़ते वजन से परेशान थीं। ऐसे में उन्होंने जिम ज्वॉइन कर वजन कम करने की कोशिश की। जहां पर वजन कम करने के साथ ही मुझे वेट लिफ्टिंग के करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा पति ने दी। 

विज्ञापन

पति उबैद हाफिज का कहना है कि उन्होंने देखा कि साइमा में नेचुरल स्ट्रेंथ है वजन उठाने की, जिसके बाद उन्होंने इसे करियर के रूप में अपनाने का सुझाव दिया और साइमा मान गईं। इसके बाद उनके पति ने ही साइमा को ट्रेनिंग दी। वहीं जम्मू कश्मीर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन ने चौथी कश्मीर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की, खासतौर पर महिलाओं के लिए। जिसमे साइमा ने 255 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन

साइमा का कहना है कि वो अपने आसपास की महिलाओं के लिए एक उदाहरण बनना चाहती थीं। शादी और एक बच्चे के बाद भी उन्होंने इस खेल को करियर के रूप में चुना। और ये साबित किया कि महिलाएं वो सब मेहनत और लगन से हासिल कर सकती हैं जिसका वो सपना देखती हैं। साइमा की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कहानी काफी वायरल हो रही है और लोग उन्हें इंस्पिरेशन कह रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें