फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन विलियम्स ने रचा इतिहास, बनीं मेंस इंटरनेशनल मैच की पहली महिला थर्ड अंपायर

Thu, 16 Jan 2020 10:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैकलीन विलियम्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स बुधवार को पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बन गईं। 43 वर्षीय जैकलीन ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच पहले टी-20 मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। वह तीनों मैचों में तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी निभाएंगी।

विज्ञापन


जैकलीन ने कहा, ‘मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है। मैं इसके लिए आईसीसी की आभारी हूं। मैं चाहती हूं कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा महिला अंपायर आगे आएं।’ पिछले महीने भारत की जीएस लक्ष्मी विदेश में पुरुषों के किसी मुकाबले में अंपायरिंग करने वाली पहली रेफरी बनीं थी।

न्यूजीलैंड की सेवानिवृत्त अंपायर कैथी क्रॉस मलेशिया में आयोजित विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन फाइव और थ्री के दौरान पुरुषों के आईसीसी टूर्नामेंट में खड़े होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। पिछले माह भारत की जीएस लक्ष्मी संयुक्त अरब अमीरात में पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तीसरी सीरीज में, पुरुषों के वनडे में मैच में रेफरी बनने वालीं पहली महिला बनी थीं। इससे पहले मई में, वह आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी में नियुक्त होने वाली पहली महिला भी थीं।
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में, ऑस्ट्रेलिया के क्लेयर पोलोसाक विश्व पुरुष लीग डिवीजन 2 में नामीबिया और ओमान के विंडहोक, नामीबिया में खेले गए मैच में पुरुषों के एकदिवसीय मैच में खड़े होने वाली पहली महिला अंपायर बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें