फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए बनाया व्हील चेयर कवर, जिसमे वो चुने पसंद की डिजाइन, आयरलैंड की बहनों ने किया कमाल

Wed, 25 Nov 2020 10:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
wheelchair - फोटो : social media
विज्ञापन

पैर और कमर के निचले हिस्से से दिव्यांग लोगों के लिए उनकी व्हील चेयर उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। लेकिन उनके लिए इन उपकरणों को अपने मनमुताबिक चुनने की आजादी नहीं होती। क्योंकि इन उपकरणों में विकल्प की कमी होती है। ऐसे में आइरिश बहनों ने शुरू किया ऐसा काम जो दिव्यांगों को अपनी पसंद की व्हील चेयर डिजाइन चुनने का मौका देता है। व्हील चेयर के पहियों को मनचाही डिजाइन देकर वो अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ईजी और डबलिन नामकी इन दो बहनों ने ये काम शुरू किया। जिसमें से ईजी दिव्यांग हैं। उनके कमर के नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड है। इजी व्हील चेयर के जरिए अपनी आजादी का अहसास करती हैं। इजी की बड़ी बहन नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन की स्टूडेंट हैं। फाइनल ईयर के प्रोजेक्ट में उन्होंने व्हील चेयर के पहियों के लिए कई सारे रंग-बिरंगे कवर बनाए। 
विज्ञापन

इजी के ये कवर्स बहुत पसंद आए। बहन को इस तरह के कवर्स के साथ खुश देखकर डबलिन ने इसे बिजनेस के रुप में शुरू किया। आज दोनों बहने इस बिजनेस के जरिए दिव्यांगों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें