ईजी और डबलिन नामकी इन दो बहनों ने ये काम शुरू किया। जिसमें से ईजी दिव्यांग हैं। उनके कमर के नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड है। इजी व्हील चेयर के जरिए अपनी आजादी का अहसास करती हैं। इजी की बड़ी बहन नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन की स्टूडेंट हैं। फाइनल ईयर के प्रोजेक्ट में उन्होंने व्हील चेयर के पहियों के लिए कई सारे रंग-बिरंगे कवर बनाए।
इजी के ये कवर्स बहुत पसंद आए। बहन को इस तरह के कवर्स के साथ खुश देखकर डबलिन ने इसे बिजनेस के रुप में शुरू किया। आज दोनों बहने इस बिजनेस के जरिए दिव्यांगों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास करती हैं।