फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Girl Child Day 2020: वो बालिकाएं जिन्होंने समाज के सामने पेश किया नजीर

Sun, 11 Oct 2020 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस साल की थीम है हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य। इस थीम का उद्देश्य है कि कैसे नन्हीं बालिकाएं आज पूरे विश्व को एक मार्ग दिखाने का प्रयास कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की शुरूआत साल 2011 में की गई थी। इस साल भी लिंग समानता को लेकर कड़े कदम उठाने की तैयारी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही टीनएज लड़कियों के बारे में को जो विश्व को अपनी सोच और विचारों से प्रेरणा दे रही हैं। 

विज्ञापन

नेपाल की रहने वाली नेहा लिंग समानता और अधिकारों की एक्टिविस्ट के तौर पर जानी जाती हैं। काठमांडू के एक स्लम में पली बढ़ी नेहा नेपाल में होने वाली लड़कियों की तस्करी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर आवाज उठाती हैं। नेहा अब एक इंटरनेशनल ग्लोबल यंग इंफ्लूएंसर के तौर पर जानी जाती हैं। नेपाल रेडियो के प्रजेंटर के तौर पर काम कर रहीं नेहा महिला एकता समाज गर्ल्स नेटवर्क ऑफ नेपाल की लीडर हैं। 

समायरा मेहता जो कि मात्र 11 साल की हैं। एक कंपनी की सीईओ और फाउंडर हैं। जो कि बच्चों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिखाती हैं। समायरा यस वन बिलियन किड्स कैन कोड की क्रिएटर हैं। समायरा ने इस साल यूनाइटेड नेशन की महिला समानता कैंपन में अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

ग्रेटा थनबर्ग को कौन नहीं जानता। 16 वर्षीय इस किशोरी ने पर्यावरण बदलाव को लेकर जो भाषण दिया था। उससे हर कोई वाकिफ है। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने की मुहिम का चेहरा बन चुकीं ग्रेटा पर्यावरणविद के तौर पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें