फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए सड़क पर उतरीं निर्मला गोखले, 74 की उम्र में पेश की मिसाल

Fri, 28 Feb 2020 07:13 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirmala Gokhle - फोटो : Social media
विज्ञापन

सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सरकार ने नियमों और कानूनों को काफी सख्त बनाया है, जुर्माने की राशि भी अप्रत्याशित तौर पर बढ़ा दी है। इसके बावजूद बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो अब भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। महाराष्ट्र के पुणे में इन दिनों एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला लोगों को ट्रैफिक रूल्स सिखातीं नजर आ रही हैं। ऐसा करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वह लोगों के लिए एक मिसाल बन गई हैं। 

विज्ञापन


उम्र के 74 वसंत पार कर चुकी निर्मला गोखले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानती हैं और  पूरे अनुशासन के साथ जीवन जीती है। वह दूसरों को भी बापू की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। सेवानिविृत्त शिक्षक होने के साथ वह एक गृहणी भी है। पुणे में वह अपने भरे पूरे परिवार के साथ रहती हैं। घर के रोजमर्रा के कामकाज के साथ ही निर्मला अपनी सेहत का भी बहुत ध्यान रखती हैं और रोजाना वॉक पर जाना नहीं भूलती हैं। 

बीते 20 फरवरी को भी वह अपने रूटीन के मुताबिक शाम को वॉक करने गई हुई थीं। घर लौटते वक्त वह फुटपाथ से गुजर रही थी। सड़क पर जाम लगा था। फुटपाथ पर कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने देखा कि कुछ बाइकर्स फुटपाथ पर ही चढ़ गए हैं। यह देखते ही निर्मला को गुस्सा आया और उन्होंने बाइकर्स को हड़काना शुरू कर दिया। उनका यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

निर्मला ने एक मीडिया वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि 'फुटपाथ गाड़ी चलाने के लिए नहीं होती है तब भी लोग उस पर बाइक लेकर आ जाते हैं। इससे फुटपाथ पर चल रहे लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। मैंने देखा तो मुझे गुस्सा आया और मैंने उन बाइकर्स को बोला या तो नीचे उतरो या फिर मेरे उपर से ही बाइक निकाल दो। तब उन्हें यह बात समझ आई और वह फुटपाथ से नीचे उतर गए।

निर्मला गोखले का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ देखा जा सकता है कि वह कैसे डांटते हुए फुटपाथ पर चढ़े बाइकर्स को सबक सिखा रही हैं। उनका साफ कहना है कि अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो इसमें हमारा ही फायदा है और पुलिस का काम भी आसान हो जाएगा और दुर्घटनाएं नहीं होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें