निर्मला ने एक मीडिया वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि 'फुटपाथ गाड़ी चलाने के लिए नहीं होती है तब भी लोग उस पर बाइक लेकर आ जाते हैं। इससे फुटपाथ पर चल रहे लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। मैंने देखा तो मुझे गुस्सा आया और मैंने उन बाइकर्स को बोला या तो नीचे उतरो या फिर मेरे उपर से ही बाइक निकाल दो। तब उन्हें यह बात समझ आई और वह फुटपाथ से नीचे उतर गए।
निर्मला गोखले का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ देखा जा सकता है कि वह कैसे डांटते हुए फुटपाथ पर चढ़े बाइकर्स को सबक सिखा रही हैं। उनका साफ कहना है कि अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो इसमें हमारा ही फायदा है और पुलिस का काम भी आसान हो जाएगा और दुर्घटनाएं नहीं होंगी।