कौन हैं दीप्ति शर्मा?
दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद में हुआ था। उनके पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे में कार्यरत थे, जबकि उनकी माता, सुशीला शर्मा एक प्रधानाचार्या हैं। दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज रहे हैं, जिनसे प्रेरित होकर दीप्ति ने क्रिकेट की ओर रुझान बढ़ाया।
दीप्ति शर्मा का करियर
दीप्ति ने मात्र 9 वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया। 12 साल की उम्र में दीप्ति का सेलेक्शन उत्तर प्रदेश की टीम में हो गया था। वहीं वर्ष 2014 में दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम में सलेक्ट हो गईं। इसी वर्ष उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की। इसके बाद जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया। जून 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया।
साल 2017 में दीप्ति ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में पूनम राउत के साथ मिलकर 320 रनों की विश्व रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की, जिसमें दीप्ति ने 188 रन बनाए। यह महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
दीप्ति शर्मा की उपलब्धि
दीप्ति को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके नाम ऐतिहासिक उपलब्धि भी हैं। दीप्ति 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। दीप्ति ने WPL में यूपी वारियर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक लेकर इतिहास रचा और ऐसा करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं।
डीएसपी नियुक्ति
दीप्ति शर्मा की खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यूपी पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह सम्मान न केवल उनके खेल कौशल का प्रमाण है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।